जगदलपुर: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मचारी संघ ने किया नेत्र जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन
शनिवार सुबह 11:00 बजे न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नेत्र जाँच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों सहित अधिवक्ताओं ने नेत्र जांच करवाया तथा रक्तदान भी किया। मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े ने न्यायिक कर्मचारी संघ को शुभकामनाएं प्रेषित की।