सोनो: मनीकुरा गांव में तीन साल से बंद पड़ी पेय जल आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Sono, Jamui | Apr 21, 2026 सरकार की 'हर घर नल-जल' योजना झाझा प्रखंड के हथिया पंचायत में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है। प्रखंड के मनीकुरा गांव (वार्ड-15) में बीते तीन वर्षो से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में गांव की स्थिति भयावह हो चली है, लेकिन विभाग कुंभकर्णी निद्रा में लीन है। मंगलवार को दो बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग के खि