प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
12 नवंबर 2026
शीर्षक: जमुई जिले के 8 हजार उपभोक्ता होंगे निःशुल्क खाद्यान्न योजना से लाभान्वित, 83 नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भी मिलेगा लाइसेंस।
जमुई: बिहार सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यभर में 24 लाख नए राशन कार्डों का वितरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में लगभग 1,500 नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रदान की गई। इसी क्रम में जमुई जिले में भी जिला पदाधिकारी के द्वारा 3600 नए राशन कार्डों का वितरण किया गया। इससे जिले के लगभग 12000 उपभोक्ताओं को निःशुल्क 5 किलोग्राम खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा। इस पहल से जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित होगा।
इसके अतिरिक्त, जमुई जिले में जन वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से 83 नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भी आगामी माह में जिला पदाधिकारी द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इससे जिले में जन वितरण प्रणाली की पहुंच का विस्तार होगा तथा लाभुकों को राशन प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।
यह पहल राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
Jamui, Bihar | Nov 12, 2026