कैराना: कांधला में मयूर तिराहे के निकट ई-रिक्शा की साइड लगने को लेकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Kairana, Shamli | Aug 19, 2026 कांधला में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सामने आए वीडियो में दो पक्षों में विवाद हो रहा है। मारपीट भी होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मयूर तिराहे के निकट का है। जहां ई—रिक्शा की मामूली साइड लगने को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद मारपीट हो गई। हालांकि, लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।