जहानाबाद: मुठेर गांव से लंबे समय से फरार व्यक्ति को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया, मेडिकल के बाद जेल भेजा गया
जहानाबाद में शराब के मामले में एक व्यक्ति काफी लंबे अरसे से फरार चल रहे थे। जिसे की अब पुलिस ने मुठेर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश के बाद हुई है। दरअसल आरोपी व्यक्ति पकड़ में नहीं आ रहे थे तो कोर्ट ने उनके घर पर कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया था। कुर्की जब्ती के नोटिस के बाद व्यक्ति को मूठेर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।