जहानाबाद: सीपीआईएम कार्यालय में बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला कमीटी की बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
जहानाबाद के देवरिया स्थित सीपीआईएम कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे से बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जहानाबाद जिला कमीटी की एक बैठक का अयोजन किया गया जिसमें गरीबों को प्रतिमाह 35 केजी अनाज दिए जाने को लेकर आंदोलन करने,सदस्यता अभियान चलाने से विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया।