डुमरा: मनियारी में मुख्यमंत्री से मुलाक़ात न होने पर लोगों का गुस्सा फूटा, प्रशासन पर दूर ही रोक लगाने का आरोप
सीतामढ़ी में प्रगति यात्रा के तहत डुमरा प्रखंड के मनियारी में मुख्यमंत्री पहुंचे लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन द्वारा लोगों को दूर ही रोक दिया गया। इससे आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को 3:35 पर कहा कि मुख्यमंत्री को वे लोग देखने आए थे लेकिन प्रशासन द्वारा उन लोगों को दूर ही रोक दिया गया।