इटावा: इटावा जंक्शन पर छूटे यात्री के साढ़े पांच लाख रुपए के जेवरात से भरा बैग आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को वापस किया
Etawah, Etawah | Dec 12, 2025 आरपीएफ इटावा ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी और सतर्कता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। जब लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक यात्री का कीमती सामानों से भरा बैग प्लेटफॉर्म पर छूट गया, जिसे आरपीएफ ने सुरक्षित रखते हुए दोपहर 12 बजे उसके मालिक को सौंप दिया। बैग में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी थी, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग साढ़े 5 लाख रुपए थी।