ऑपरेशन Safe Click 2.0: स्कूलों में साइबर जागरूकता अभियान 💻🛡️
उज्जैन पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" के तहत महाकाल और चिंतामण थाना क्षेत्र के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। इसके साथ ही छात्रों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
#CyberSecurity #SafeClick #UjjainPolice #CyberCrimeAwareness #MPPolice