नवादा: नवादा सदर अस्पताल का निरीक्षण, अवैध एंबुलेंस पर कार्रवाई, डीएम के निर्देश पर SDO-DTO ने की जांच और चालान काटे
Nawada, Nawada | Apr 29, 2026 नवादा स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर सदर एसडीओ अमित अनुराग और नवादा डीटीओ नवीन पांडे ने यह निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अवैध रूप से चल रहे एंबुलेंसों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन पर जुर्माना भी लगाया गया।