फिरोजाबाद जिला आबकारी अधिकारी रवि वर्मा की टीम ने शराब की दुकानों पर की बड़ी कार्रवाई।
जिलाधिकारी एवं उप आबकारी आयुक्त आगरा के आदेश पर आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने टीम के साथ क्षेत्र की फुटकर मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में दिए कड़े निर्देश:
- दुकान व परिसर में साफ-सफाई अनिवार्य
- दुकान के बाहर शराब पीने पर रोक
- CCTV 24x7 चालू और POS मशीन से 100% बिक्री
- ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था और निर्धारित रेट पर ही बिक्री
- स्टॉक व रजिस्टर अपडेट रखें
यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों पर पर्दे लगाने, परिसर में विशेष सफाई और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों की भी मौके पर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#FirozabadPolice #Excise #RaviVerma #KawadYatra2026 #ZeroTolerance
--
Firozabad, Firozabad | Aug 5, 2026