घाड़ थाना पुलिस ने सरौली व धुँवाकलां गांव के पास से बजरी से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, अंधेरे में भाग छूटे चालक
Nagarfort, Tonk | Feb 25, 2024 घाड़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन पर कार्रवाई कर देर रात अवैध बजरी लेकर परिवहन को जा रही 4 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर पकड़े गए वाहनों के चालक पुलिस को गच्चा देकर भागे। वहीं थाना प्रभारी ने आज रविवार को जानकारी देते बताया कि गश्त के दौरान सरोली व धुँवाकलां गांव के पास से यह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गई हैं।