महावन: थाना जमुना पार क्षेत्र में झूठे मुकदमे और बार-बार पुलिस की शिकायत से स्थानीय लोग परेशान, कप्तान से की शिकायत
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र की दुर्गापुरम कॉलोनी के कुछ स्थानीय लोगों ने बार-बार शिकायतें और 112 नंबर पर सूचना देकर परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दो महिलाएं लगातार पुरी कॉलोनी को परेशान कर रही है जिसकी जांच होनी चाहिए