खबर थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर*
, दो बाबाओं को मार कर जलाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार*
आपको बता दें वादी शिव कुमार पुत्र अनंगपाल निवासी सूथा ने तहरीर दी थी कि सुमित पुत्र विष्णु निवासी सूथा ने बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की हत्या कर शव जला दिया है।
तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज पर *मु0अ0सं0 243/2026 धारा 103(1) BNS* पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी सुमित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त विष्णु पुत्र अनंगपाल निवासी सूथा का नाम प्रकाश में आया। विष्णु, मुख्य आरोपी सुमित का पिता है।
गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु पर पहले से ही 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, धारा 307, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।