मानपुर: बाघ के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ की, वन कर्मियों को पीटा, अधिकारी मौके पर
Manpur, Umaria | May 24, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा के खेरवाटोला मे महिला सहित दो अन्य लोगो पर बाघ हमले की घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने वन विभाग की गाड़ी मे तोड़फोड़ की और वनकर्मियो के साथ मारपीट की जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।आक्रोशित भीड़ के कारण दहशत मे आये वनकर्मियो सहित मौजूद लोगो मे भगदड़ मच गई।कुछ देर मे प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल तैनात किया गया है