करछना: अन्तहिया गांव में अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू
करछना थाना क्षेत्र की अन्तहि गांव में गुरुवार को उक्त गांव निवासी अजय कुमार यादव के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन उसके पहले ही छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।