करछना: अन्तहिया गांव स्थित किराना दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने नकदी व हजारों का सामान किया चोरी
करछना थाना क्षेत्र के अन्तहिया गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा उर्फ बबलू गांव के सामने बीते कई वर्षों से किरना की दुकान खोल रखी है। बुधवार रात को वह दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर चले गए। उसी दरमियान देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर तिजोरी में रखा 15 हजार रुपए नगद,20 हजार रुपए तक का सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।