करछना: छिवकी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान औद्योगिक पुलिस ने 3 किलो 110 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
औद्योगिक थाना की पुलिस ने बुधवार को यातायात नियम पालन करने को लेकर छिवकी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। उसी दरमियान बाइक सवार दो लोगों को रोका तो उनके कब्जे से 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसका वीडियो शाम 4:30 बजे के करीब सामने आया है।