करछना: दादूपुर स्थित प्लाईवुड गोदाम में अज्ञात कारण से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
नैनी थाना क्षेत्र के दादूपुर स्थित प्लाईवुड गोदाम में बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानी लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित मोहम्मद कासिब के मुताबिक इस आगजनी में 20 लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। जिसका वीडियो गुरुवार सुबह 6:30 बजे के करीब सामने आया।