गोवर्धन: गोवर्धन पुलिस ने प्रतिबंधित एल्प्राजोलम पाउडर के साथ एक तस्कर को दबोचा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले नशीले पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए एक शातिर आरोपी को भारी मात्रा में अवैध नशीले पाउडर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।