हज़ारीबाग: सेवा कार्यालय परिसर में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता से किया सीधा संवाद
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार 12 बजे अपने सेवा कार्यालय परिसर में एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए।