मसूरी की मॉल रोड पर 'हाई वोल्टेज ड्रामा', पर्यटन की खूबसूरती के बीच नशे ने बटोरा ध्यान
उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर अपने प्राकृतिक सौंदर्य नहीं, बल्कि सड़क पर हुए हंगामे को लेकर चर्चा में रही। मॉल रोड से लाइब्रेरी पुलिस चौकी तक शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि उसके साथ मौजूद युवकों को ही पुलिस से मदद मांगनी पड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का हंगामा काफी देर तक चलता रहा, जिससे मॉल रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यटन का आनंद लेने पहुंचे लोगों को भी इस घटनाक्रम के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
पुलिस युवती को लाइब्रेरी पुलिस चौकी ले गई, लेकिन वहां भी काफी देर तक हंगामा जारी रहा। काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई और पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया।
Video: social media X
#mussoorie #facebookviral #instagram #foryouシ #uttarakhand