संभागीय संयुक्त दल ने सीहोर में किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण
खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक के निर्देशानुसार भोपाल के संभागीय संयुक्त दल द्वारा सीहोर स्थित साकेत मेडिकल, बिजोरिया मेडिकल, बालाजी मेडिकल, हरिओम मेडिकल, विशाल मेडिकल, बादशाह मेडिकल, प्रिंस मेडिकल और मुस्कान मेडिकल सहित अनेक मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय बीजकों की जांच की गई और औषधियों के नमूने लिए गए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026