भरथना: सिविल लाइन पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत की कार्रवाई, मेडिकल कराकर कोर्ट में किया पेश
सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में कार्रवाई की। इस मामले में बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना इलाके के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले 5 अभियुक्त दीपक पाल, प्रमोद कुमार, हरिकेश, विमलेश व मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया गया है।