इटावा: कोतवाली पुलिस ने भर्थना ओवरब्रिज के नीचे चोरी की योजना बनाती 3 महिलाओं को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 13, 2024 भर्थना ओवरब्रिज के नीचे चोरी करने की योजना बना रही 3 महिलाओं को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आई महिलाएं अनीरा देवी, गुड़िया देवी और पायल उर्फ प्रीती हैं। महिलाओं के पास से 1 कपड़े का झोला, 6 पर्स, 2 टॉर्च व कैंची समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।