सुल्तानपुर: धनपतगंज के पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह बोले-2027 का लड़कर जीतेंगे चुनाव
धनपतगंज ब्लॉक में बीडीसी व मायंग में प्रधानी का चुनाव जीतते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू जमकर बरसे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा 2027 की तैयारी है डंके की चोट पर चुनाव जीत के आएगे। विधायक पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा बुलडोजर लेकर आ जाए। उन्होंने बताया है दो घर-एक जेल वाला घर, एक मायंग वाला, पहले कहां चलेगा।