बागपत: वॉक पर निकले युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
▶️ वॉक पर निकले युवक पर जानलेवा हमला
▶️ CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
▶️ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
▶️ युवक गंभीर रूप से घायल
▶️ पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
▶️ मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ले का
Baghpat Police
#Baghpat #BaghpatNews #UPPolice #BreakingNews #CCTV #CrimeNews #UttarPradesh