BAGHPAT DESK : बागपत में सोमवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौरीपुर मोड़ के पास हरिद्वार से लौट रहा एक परिवार का टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आगे चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में मनोज और उनकी बेटी साक्षी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं चार अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।