घैलाढ़: पुलिसिया दबाव के बाद मारपीट केस के फरार अभियुक्त राजनंदन यादव ने मधेपुरा न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
मधेपुरा पुलिस लगातार फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी और कार्रवाई कर रहे थे पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद निसरपुर कजरा गांव के फरार मारपीट केस के अभियुक्त राजनंदन यादव मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को दिन के 3:00 बजे आत्म समर्पण कर दिया न्यायालय आदेश के बाद पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त को जेल भेज दिया