प्रतापगढ़: यूपी 112 की नई पहल, शहर के चौराहों पर नाट्य टोलियों और लोकगीतों के माध्यम से मदद के लिए प्रेरित किया गया
एसपी के आदेश पर यूपी 112 की नई पहल शुरू हुई है। रविवार को शाम 5 बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर नाट्य टोलियों और लोकगीतों के माध्यम से दूसरों की मदद के लिए लोगो को प्रेरित किया गया।टीम द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए बताया की किसी भी मुसीबत में हों डायल 112 करना न भूलें। पूर्व में डायल 100 को अपडेट कर 112 किया जा चुका है ।