प्रतापगढ़: अंतू इलाके के चौराहा के पास सड़क हादसे में युवक घायल, प्रयागराज रेफर, केस दर्ज
अंतू इलाके के चौरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल युवक की हालत बिगड़ने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर आनंद पाल सिंह ने रविवार शाम 6.30 बजे बताया की सराय महिमा गांव निवासी दिग्विजय सिंह सड़क हादसे में घायल हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।