Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क हजारों लोगों के साथ किया योगा।

Firozabad, Firozabad | Jun 21, 2026

MORE NEWS

बहन को साइकिल पर ले जा रहा भाई नाले में गिरा बाल-बाल बची दोनों की जान।

आगरा राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, समय रहते निकाला दोनों को बाहर।

बहन को साइकिल पर ले जा रहा भाई नाले में गिरा बाल-बाल बची दोनों की जान। आगरा राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, समय रहते निकाला दोनों को बाहर।

Firozabad, Firozabad | Jun 21, 2026

मेरठ पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध विनय को जिले के बाहर छोड़ा,विनय को चेतावनी दी कि अगले 6 महीनों तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।

मेरठ पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध विनय को जिले के बाहर छोड़ा,विनय को चेतावनी दी कि अगले 6 महीनों तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।

Firozabad, Firozabad | Jun 21, 2026

फिरोजाबाद 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर जनपद में योग की अलख जगाई। शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शरद, मास्टर ट्रेनर पी.एस. राणा, प्रशिक्षक अंकित यादव, राजमाला, रमाकांत, प्यारेलाल, धर्मेन्द्र और दीपा बघेल ने सामूहिक योगाभ्यास कराया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "योग का अर्थ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आत्मिक संतुलन बनाने की एक कला, ज्ञान और अद्भुत विज्ञान है। योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि वर्ष के 365 दिन इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि तन और मन दोनों पूरी तरह स्वस्थ रहें।"

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, साल 2014 में उनके अथक प्रयासों के चलते ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह ऐतिहासिक मान्यता मिली, जिसके कारण आज 21 जून को पूरा विश्व एक साथ योग दिवस मना रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग की उपयोगिता के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि,"योग आज के आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जरूरत है। इस वर्ष की विशेष थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ हमें यह सिखाती है कि नियमित योगाभ्यास से हम न केवल शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी ऊर्जावान और मानसिक रूप से संतुलित जीवन जी सकते हैं। जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास रहेगा कि योग का यह संदेश जनपद के हर गांव और हर घर तक पहुंचे।"

सामूहिक योगाभ्यास के इस मुख्य कार्यक्रम में अधिकारियों और स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम जनता ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित भारी संख्या में जनपद स्तरीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फिरोजाबाद 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर जनपद में योग की अलख जगाई। शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शरद, मास्टर ट्रेनर पी.एस. राणा, प्रशिक्षक अंकित यादव, राजमाला, रमाकांत, प्यारेलाल, धर्मेन्द्र और दीपा बघेल ने सामूहिक योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, "योग का अर्थ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आत्मिक संतुलन बनाने की एक कला, ज्ञान और अद्भुत विज्ञान है। योग को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि वर्ष के 365 दिन इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि तन और मन दोनों पूरी तरह स्वस्थ रहें।" उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, साल 2014 में उनके अथक प्रयासों के चलते ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह ऐतिहासिक मान्यता मिली, जिसके कारण आज 21 जून को पूरा विश्व एक साथ योग दिवस मना रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग की उपयोगिता के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि,"योग आज के आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जरूरत है। इस वर्ष की विशेष थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ हमें यह सिखाती है कि नियमित योगाभ्यास से हम न केवल शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी ऊर्जावान और मानसिक रूप से संतुलित जीवन जी सकते हैं। जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास रहेगा कि योग का यह संदेश जनपद के हर गांव और हर घर तक पहुंचे।" सामूहिक योगाभ्यास के इस मुख्य कार्यक्रम में अधिकारियों और स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम जनता ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित भारी संख्या में जनपद स्तरीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Firozabad, Firozabad | Jun 21, 2026

सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क हजारों लोगों के साथ किया योगा। - Firozabad News