भगवानपुर: जोकिया में आवास योजना की ड्राफ्ट सूची पर उठे सवाल, पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने के लिए आमसभा में प्रस्ताव पारित
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की ड्राफ्ट सूची से पात्र लाभुकों के नाम छूटने का मामला जोकिया पंचायत में सामने आया है। सूची में नाम नहीं होने पर आमसभा में आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद छूटे हुए लाभुकों के नाम सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। मामले को लेकर पंचायत के मुखिया रजनीश कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है।