मांडर: भवन निर्माण विभाग विभाग में जल्द ही मुख्य अभियंता की नियुक्ति
Mandar, Ranchi | Feb 23, 2024 राँची भवन निर्माण विभाग विभाग में जल्द ही मुख्य अभियंता की नियुक्ति होगी. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के डिवीजन में भी इंजीनियरों की पोस्टिंग की जायेगी. पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण सीई के पद के लिए सेवा जल्द ही भवन निर्माण विभाग को देगा. इसकी तैयारी चल रही है.वरीय मुख्य अभियंता स्तर के इंजीनियर को ही भवन निर्माण विभाग भेजा जायेगा।