हमीरपुर: शिवनी पुलिया के पास से थाना कुरारा पुलिस द्वारा 135 अदद क्वार्टर देशी शराब नाजायज के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
15 मार्च शुक्रवार को थाना कुरारा पुलिस टीम व आबकारी निरीक्षक टीम द्वारा अभियुक्त ललित पुत्र शिवचरण सिंह निवासी ग्राम खरौज को थाना कुरारा को 135 अदद क्वार्टर देशी शराब नजायज व 1 अदद मोटर साईकिल के साथ शिवनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना कुरारा पर मुकदमा संख्या 76/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई।