सूरजपुर: कल्याणपुर बाजार में हुई मारपीट, मौके पर जुटी भीड़, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर बाजार में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सामने आए वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि आसपास मौजूद लोग घटना को देखते नजर आ रहे हैं। मारपीट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।