शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के कुफरी, हसन वैली सहित ऊपरी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है।वीरवार को ग्रामीण शिमला के कुफरी हसन वैली सहित ऊपरी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है।