शिमला ग्रामीण: शिमला के ढांडा में एचआरटीसी और प्राइवेट बस की टक्कर, सड़क पर लगा लंबा जाम
शिमला के ढांडा क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस के चालक ने मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे उसकी टक्कर एचआरटीसी की बस से हो गई। हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्राइवेट बस का चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था ।