रॉबर्ट्सगंज: विकास भवन में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर हुई बैठक, सीडीओ रहीं मौजूद
सोनभद्र में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित अंतरविभागीय बैठक में विभिन्न विभागों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए,बैठक में स्वच्छता, वेक्टर नियंत्रण, फॉगिंग, एंटी लार्वल छिड़काव और जनजागरूकता गतिविधियों पर जोर दिया।