महरौनी: ग्राम समोगर निवासी 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर निवासी महेश पुत्र वीरेंद्र यादव उम्र करीबन 22 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उक्त मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।