विश्व साइकिलिंग दिवस पर निकाली गई “संडे ऑन साइकिल” रैली
200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शिवपुरी-फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 साइकिलिस्ट एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।