युवा संगम मेले में 20 युवाओं का हुआ चयन
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 29 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से सेंधवा विकसखण्ड के ग्राम पंचायत धनोरा में युवा संगम ( रोजगार मेला ) का आयोजन किया गया । इस युवा संगम में 29 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया ।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने 20 युवाओं को रोजगार हेतु प्रारम्भिक रूप से साक्षात्कार के पश्चात चयन की कार्यवाही की गई । इस युवा संगम मेले में प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर जिला धार द्वारा 10 युवाओं का, एस.बी.आई लाईप इन्श्योरेंस सेंधवा द्वारा 04 युवाओं का, स्वतंत्रता माईक्रोफीन इन्दौर द्वारा 04 युवाओं का तथा क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा 02 युवाओं का चयन किया गया ।
इस दौरान ग्राम पंचायत धनोरा की सरपंच श्रीमती कमलीबाई पति श्री जगन मेहता, जिला रोजगार अधिकारी सहित विभिन्न कम्पनियो के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित थे ।
12 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026