कोडरमा: निविदा में भाग न लेने पर जिला परिषद में निबंधित संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट
जिला परिषद बोर्ड की बैठक उप विकास आयुक्त सभागार में जिप अध्यक्ष रामधन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रवि जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में जिला परिषद बोर्ड से संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी व बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय व प्रस्ताव की समीक्षा की गई।