कोडरमा: कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त सख्त, समाहरणालय में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया गया।