कोडरमा: PESA कानून सदन में पास होने पर झुमरीतिलैया के बेलाताड़ दुर्गा मंदिर से बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया
जिला समिति के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा झुमरीतिलैया नगर कमिटी के तत्वावधान में झारखंड के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा PESA कानून सदन में पास किए जाने पर शुक्रवार को 12 बजे बेलाताड़ दुर्गा मंदिर से बाजा गाजा के साथ खुशियां मनातें हुए झंडा चौक पर जुलुश पहुँची जहां पटाका फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई