कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा अनुश्री का सब जूनियर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में चयन
सेक्रेड हार्ट स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा अनुश्री का चयन सब-जूनियर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अनुश्री झारखंड राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह 10 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में बैक बेंडिंग इवेंट एवं ट्रेडिशनल ग्रुप श्रेणी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक होगा।