सुपौल: सुपौल निबंधन कार्यालय में कोऑपरेटिव बैंक काउंटर पर मनमानी का आरोप, चालान जमा न होने से लोग परेशान
Supaul, Supaul | Apr 6, 2026 सुपौल जिला निबंधन कार्यालय परिसर स्थित कोऑपरेटिव बैंक काउंटर पर अव्यवस्था और मनमानी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में बिहार दस्तावेज नवीन संघ, शाखा–सुपौल के पूर्व शाखा सचिव उमेश चौधरी सहित कई दस्तावेज लेखकों—गगन कुमार, मित्तुल्लाह रहमानी, मोहम्मद नुरुल्लाह, सुमेंद्र यादव और सुभाष यादव—ने जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।