बैतूल नगर: गंज में तड़के भीषण आग से दो दुकानें राख, लाखों का नुकसान, आगजनी की आशंका
बैतूल के गंज क्षेत्र की पुरानी मंडी में शनिवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात करीब 2 से 3 बजे के बीच श्री राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आकाश विश्वकर्मा की पूजा-पाठ सामग्री की दुकान और दीपक अमझरे की फुटाने की दुकान आग की चपेट में आई