धार: मेड़ा ने 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई
100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को मेड़ा ने दिखाई हरी झंडी।धार जिले में बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत गहन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने बुधवार शाम 4:00 हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।