प्रतापगढ़: ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित समाधान, पट्टा वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार
प्रतापगढ़, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत बम्बोरी में आयोजित शिविर में राजस्व संबंधी प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, पट्टा वितरण किया गया।